दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित अथवा चुनाव आयोग (SIR) नियम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जून से चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लागू होने जा रहा यह नियम सीधे तौर पर वोट काटने का जरिया बन सकता है।तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसा प्रावधान किया है, जिसके तहत केवल वही व्यक्ति वैध मतदाता माना जाएगा जिसने वर्ष 2002 में वोट डाली हो। बाकी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया और कहा कि यह फैसला आम जनता के मताधिकार को कमजोर करने वाला है।कांग्रेस सांसद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर अपनी वोट को बचाना है, तो इस मुद्दे पर नजर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति भी हो सकती है, जिससे विपक्षी वोट बैंक को प्रभावित किया जा सके।तिवारी ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का वोट सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के फैसले लागू होते हैं, तो इसका व्यापक विरोध देखने को मिल सकता है।यह बयान आने के बाद चंडीगढ़ सहित पूरे देश में इस मुद्दे पर सियासी हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।यह मीटिंग सेक्टर 56 चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस के नेता सोनू खान की अगुवाई में की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मलोया समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने रखीं समस्याएं

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 26 मई 2026 :  चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब…

पंजाब कांग्रेस में चुनावी मंथन आज बघेल-वड़िंग की मैराथन बैठक, 2027 की रणनीति पर फोकस

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को…

हल्लोमाजरा से जीरकपुर लाइट पॉइंट तक सर्विस लेन होगी चौड़ी, 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा से जीरकपुर लाइट…

ECHS घोटाला चंडीगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टर और बिलिंग क्लर्कों पर FIR

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 रिटायर्ड सैनिकों के इलाज के लिए बनाई…