महाराष्ट्र 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में श्रद्धा भाव से माथा टेकते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से अपनी मांग रखेगी। उन्होंने कहा कि नांदेड़ साहिब सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए अत्यंत आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर घोषित कर चुकी है और गुरु साहिबानों के पावन स्थलों की गरिमा बनाए रखने तथा उनके दर्शन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रदेश की खुशहाली के लिए की अरदास तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और समानता का संदेश देती हैं, जो समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।कलगीधर पातशाह के पवित्र स्थलों पर किए दर्शन मुख्यमंत्री ने इस दौरान कलगीधर पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर भी माथा टेका और धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधकों से मुलाकात की। उन्होंने यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति को पंथ और उसकी ऐतिहासिक संस्थाओं के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बताया।मानवता के लिए पवित्र स्थल है नांदेड़ साहिब सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ साहिब केवल सिखों का ही नहीं, बल्कि समूची मानवता का पवित्र स्थल है, क्योंकि दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय यहीं व्यतीत किया था और यहीं उन्होंने खालसा पंथ की महान विरासत को आगे बढ़ाया।
350वां शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाने का उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पूरी श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर मानवता को अमर संदेश दिया।उन्होंने दोहराया कि नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा दिलाना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और पंजाब सरकार इस दिशा में हरसंभव प्रयास करेगी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :