हरियाणा 7 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में शहर के विकास को लेकर बड़ी पहल तेज हो गई है। सेक्टर-25 पार्ट थ्री को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करेगा। योजना के लागू होने से सेक्टर-23, 24, 25, 26 और 27 के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।कमर्शियल हब बनने के बाद इस इलाके में होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। अधिकारियों के अनुसार, आधारभूत ढांचा तैयार होते ही सेक्टर-25 पार्ट थ्री को चरणबद्ध तरीके से कमर्शियल गतिविधियों के लिए खोला जाएगा।यह कमर्शियल सेक्टर 30.36 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें रोड, पार्किंग और ग्रीन बेल्ट के लिए 18.78 एकड़ भूमि रखी गई है। योजना में तीन होटल साइट, 6 बेसमेंट के साथ 35 डबल स्टोरी शॉप, 8 बेसमेंट के साथ 86 शॉप-कम-ऑफिस और 6 बेसमेंट के साथ 48 बूथ शामिल हैं।इसके अलावा सेक्टर-25 को सेक्टर-25 पार्ट थ्री से जोड़ने के लिए एक ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जिसका करीब 50% काम पूरा हो चुका है। इस ब्रिज पर लगभग 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ब्रिज बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी और घग्गर नदी किनारे बने पार्क तक पहुंच आसान होगी।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका
- Editorial Team
- June 4, 2026