चंडीगढ़ 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी निवास पर आयोजित की जाएगी। यह बैठक 30 दिसंबर को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र से ठीक पहले बुलाई गई है, जिसमें मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव लाया जाना है। इसे साल 2025 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग माना जा रहा है।सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित VB-G RAM G बिल 2025, जो मनरेगा को प्रभावित करने वाला बताया जा रहा है, उस पर चर्चा होगी और कल होने वाले स्पेशल सेशन की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही राज्य में नई भर्तियों, इंडस्ट्री पॉलिसी, लोकल बॉडी विभाग और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।महीने में दूसरी कैबिनेट मीटिंगगौरतलब है कि इससे पहले 20 दिसंबर को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई थी। उस बैठक में केंद्र सरकार के मनरेगा से संबंधित प्रस्तावित बिल के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया था, ताकि इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किया जा सके।कई अहम फैसले पहले ही हो चुके हैं20 दिसंबर की कैबिनेट बैठक में सरकार ने रिकॉर्ड ऑफ राइट्स एक्ट, लोकल बॉडी विभाग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े अहम फैसले लिए थे। सरकार का दावा है कि इन फैसलों से आम लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण होगा और सेवाओं में पारदर्शिता आएगी।इसके अलावा बठिंडा स्थित थर्मल प्लांट की 30 एकड़ जमीन को बस स्टैंड के लिए देने के फैसले पर भी पुनर्विचार किया गया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्पष्ट किया था कि अब यह बस स्टैंड 30 की बजाय 10 एकड़ जमीन में ही बनाया जाएगा।आज की बैठक पर टिकी निगाहेंआज होने वाली कैबिनेट मीटिंग को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही नजरिए से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार मनरेगा मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के साथ-साथ राज्य के विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर भी मुहर लगा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :