चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाई की मौत का बदला लेने के लिए मां-बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर टैक्सी चालक सुशील उर्फ साहिल का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला समेत चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि साहिल आरोपियों को पहले से जानता था। 5 फरवरी को चार आरोपी दो बाइक पर हल्लोमाजरा स्थित दीप कॉम्प्लेक्स पहुंचे और सड़क हादसे के मामले में जीरकपुर थाने ले जाने का झांसा देकर साहिल को जबरन उसकी कार से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी उसे जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी ले गए।प्रीत कॉलोनी में मनप्रीत उर्फ हैप्पी के घर के बाहर साहिल की डंडों, लाठियों और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर हालत में आरोपी उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल छोड़कर फरार हो गए और झूठी जानकारी दी कि युवक सड़क पर घायल पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।
मृतक साहिल सेक्टर-20 में अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। उसकी सगाई हो चुकी थी और दो महीने बाद शादी तय थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।जीरकपुर थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने जीरकपुर पुलिस को फोन कर बताया था कि वे आरोपी को पकड़कर लाए हैं, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अस्पताल से सूचना मिलने के बावजूद जीरकपुर पुलिस नहीं पहुंची, जबकि चंडीगढ़ पुलिस ने डेराबस्सी से शव कब्जे में लेकर हत्या का केस दर्ज किया।
पुरानी रंजिश में रची साजिश पुलिस के अनुसार नवंबर 2025 में मनप्रीत के जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। बाद में साहिल की कार की चपेट में आने से मनप्रीत की मौत हो गई थी। तभी से आरोपी बदला लेने की फिराक में थे।गिरफ्तार आरोपियों में मोहित (19), रजनीश कुमार उर्फ अड्डी उर्फ किलविश (19) और रमन सिंह उर्फ नेगी (23) शामिल हैं। तीनों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी अनिल, उसकी मां और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े श्री कुमार मेडिकल स्टोर मेडिकल स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 13 गोलियां बरसाकर कैशियर की हत्या

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 13 जून: शहर के सेक्टर-11डी स्थित पीजीआई के नजदीक…

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में PHASECON-26 संपन्न, एआई आधारित पब्लिक हेल्थ पर मंथन

चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…

जाखड़ का CM मान को पत्र 13 अप्रैल के विशेष सत्र में फसल बीमा योजना लागू करने की मांग

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश…

खरड़ में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: हथियारों के बल पर युवकों को बंधक बनाकर थार लूटी

दैनिक खबरनामा । मोहाली, 18 जून : खरड़ स्थित चज्जू माजरा कॉलोनी…