पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया शुक्रवार को मोहाली की अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख निर्धारित कर दी गई।अदालत परिसर से बाहर निकलने के बाद मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जेल में बंद रहने के दौरान उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ मानवाधिकारों का भी खुला उल्लंघन किया गया।मजीठिया ने दावा किया कि जेल में उनकी निजता पूरी तरह खत्म कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चारों ओर और यहां तक कि शौचालय में भी कैमरे लगाए गए थे। मजीठिया के अनुसार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही इन कैमरों को हटाया गया।उन्होंने कहा कि यह सब उन्हें मानसिक रूप से दबाव में रखने और मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाने से रोकने के उद्देश्य से किया गया। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कानूनी दस्तावेज तो दिए गए, लेकिन उनकी प्रतियां अपने पास रखने की अनुमति नहीं दी गई।उन्होंने कहा कि वह इस कथित अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत पावरकॉम लगाएगा स्मार्ट मीटर, अब हर महीने आएगा बिल

पंजाब 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में। आम बिजली उपभोक्ताओं को…
Share to :

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में 3 महीने से बंद सीसीटीवी, बेखौफ चोरों ने उड़ाईं 10 से ज्यादा बाइकें

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित…
Share to :

12.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी काबू, फर्जी दस्तावेजों से लिया था लोन

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के…
Share to :

जिला रेड क्रॉस शाखा मोहाली द्वारा मार्च 2026 से रियायती शुल्क पर कंप्यूटर कोर्स शुरू

पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब मोहाली जिला रेड क्रॉस…
Share to :