पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब मोहाली जिला रेड क्रॉस शाखा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर द्वारा आम लोगों के लिए मार्च 2026 से रियायती शुल्क पर विभिन्न कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह पहल डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रेड क्रॉस शाखा Komal Mittal के मार्गदर्शन में की जा रही है।जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह ने बताया कि इन कोर्सों में 3 माह का बेसिक कंप्यूटर कोर्स, 6 माह का प्रोफेशनल कंप्यूटर कोर्स तथा 3 माह का स्पेशल अकाउंटिंग कोर्स शामिल हैं। ये सभी कोर्स बहुत ही कम शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें।ये कोर्स कंप्यूटर सेंटर, ग्राउंड फ्लोर, पंजाब नेशनल बैंक के पास, जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स,सेक्टर-76, एस.ए.एस. नगर में संचालित किए जाएंगे। इन कोर्सों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए कार्यालय जिला रेड क्रॉस शाखा, कमरा नंबर 525, चौथी मंजिल, जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-76, एस.ए.एस. नगर में संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 0172-2219526 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला प्रशासन ने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने कंप्यूटर कौशल को निखारें और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में कदम

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :