महाराष्ट्र में 6 फरवरी 2026 (दैनिक ख़बरनामा ) महाराष्ट्र मुंबई मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के नाम को लेकर देशभर में नाराजगी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में फिल्म के टाइटल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि टाइटल में ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल कर ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है।विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे ने सोशल मीडिया पर लंबा बयान जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसमें ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग केवल एक काल्पनिक किरदार के नाम के तौर पर किया गया है। यह किसी जाति, धर्म या समुदाय पर टिप्पणी नहीं करता।
नीरज पांडे ने कहा कि फिल्म पूरी ईमानदारी से बनाई गई है और इसका उद्देश्य केवल मनोरंजन है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रमोशनल सामग्री हटाने का फैसला किया गया है।इसी बीच फिल्म निर्माता संघ (FMC) ने भी मेकर्स को नोटिस जारी किया है। FMC का कहना है कि मेकर्स ने नियमों के अनुसार फिल्म के टाइटल के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली थी। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति टाइटल का इस्तेमाल अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।फिलहाल फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और मेकर्स की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

UCC पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी अब लंबित विचार करने का समय, लेकिन फैसला संसद का अधिकार

नई दिल्ली 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली समान नागरिक…
Share to :

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार करेगी सालभर राज्यस्तरीय कार्यक्रम, 1 फरवरी से होगी शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु…
Share to :

बीकानेर में स्कूल के पहले दिन 4 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला, सिर की चमड़ी नोची; सर्जरी की तैयारी

राजस्थान 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) राजस्थान के बीकानेर जिले के…
Share to :

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

महाराष्ट्र 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) Maharashtra Legislative Assembly में चल रहे…
Share to :