पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर चुके मरीजों से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से मोहाली के हलका विधायक स. कुलवंत सिंह द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी मरीज शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान विधायक कुलवंत सिंह मरीजों से उनके इलाज के अनुभव, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और योजना से मिली राहत को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही मरीजों की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी बात कही गई है।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार इस योजना को लगातार और प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक को बेहद अहम मानती है।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन तथा मीडिया कर्मी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की स्वास्थ्य नीतियों की जमीनी हकीकत सामने आएगी और योजनाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशारे करने पर सिंगर ने दी चेतावनी अभी छोड़ रही हूं, शो खराब नहीं करना चाहती”

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना से मुनीश वशिष्ठ। पंजाबी सिंगर…

मोहाली में गेहूं खरीद तैयारियां तेज डीसी कोमल मित्तल ने मंडियों व स्टोरेज व्यवस्था की समीक्षा की

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले…

सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर छापेमारी से बढ़ीं मुश्किलें

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 भ्रष्टाचार मामले में फंसे पंजाब पुलिस के…

डेयरी विकास विभाग में 23 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 2022 से अब तक 98 भर्तियां

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026. पंजाब सरकार की युवा रोजगार…