छत्तीसगढ़ 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार के अंतर्गत संस्कार शिक्षण संस्थान, पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए नवीनतम मॉडलों का विशेष प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने बच्चों द्वारा बनाए गए नवाचार मॉडलों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की तथा बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।महोत्सव के दौरान महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पिथौरा की बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू एवं उनकी टीम द्वारा निर्मित हाईटेक मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस मॉडल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यह मॉडल सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकता है तथा इसे आगे विकसित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, हाईकोर्ट ने राहत से किया इनकार तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

नई दिल्ली 6 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली अभिनेता राजपाल…
Share to :

Chandra Grahan 2026 गर्भवती महिलाओं के लिए क्या करें और क्या न करें, जानें धार्मिक मान्यताएं और सावधानियां

दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 साल 2026 का चंद्र ग्रहण धार्मिक और…
Share to :

राजस्थान रामसीन में मंदिर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, मठाधीश का चेला ही निकला 20 लाख की चोरी का आरोपी

रामसीन जिला जालौर 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राम सनी पवित्रता और आस्था…
Share to :

कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी बनेगी मानवता और बलिदान का संदेश, सिख मूल्यों की दिखेगी झलक

दिल्ली 24 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली। 26 जनवरी को कर्तव्य…
Share to :