चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-22 में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पैटर्न व पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कमल गुप्ता, वर्तमान प्रधान विक्रम चोपड़ा, महासचिव जितेंद्र सिंह दादरा, तरलोचन सिंह बिट्टू, गौरव कंसल सहित अनेक वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को लोहड़ी और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े सदस्यों ने रियल एस्टेट सेक्टर से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की और नववर्ष के आगमन के बावजूद लंबित मुद्दों के समाधान न होने पर चिंता व्यक्त की।प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शेयर-वाइज रजिस्ट्री सहित अन्य लंबित मांगों को शीघ्र हल करने की अपील की, ताकि रियल एस्टेट सेक्टर को राहत मिले और कार्यप्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो सके।
You May Also Like
भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन को मिला नया नेतृत्व, परवीन विरोधिया बने ट्राई सिटी अध्यक्ष
चंडीगढ़ 20 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-46 भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन की…
- Vishal
- January 20, 2026
चंडीगढ़ में Sikhlens Film Festival का भव्य आयोजन, 25 फिल्मों का प्रदर्शन और 41 कलाकार सम्मानित
- Vishal
- February 28, 2026
CHB अलॉटियों को बड़ी राहत की तैयारी नीड बेस्ड चेंज पर 10 रियायतें जल्द बहाल हो सकती हैं
- Vishal
- February 17, 2026
चंडीगढ़ में जल्द मिलेगा रियायती वार्षिक पार्किंग पास, 4,000 रुपये का प्रस्ताव
- Vishal
- March 1, 2026