चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन अब यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। साल 2015 में नया टर्मिनल शुरू होने के बाद बंद पड़े पुराने टर्मिनल को अब एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए आधारभूत ढांचे को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, देश में फिलहाल ऐसे संस्थान सिर्फ दो एयरपोर्ट पर ही संचालित हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में यह केंद्र खुलने से नॉर्थ रीजन समेत पूरे देश के एविएशन सुरक्षा कर्मियों को ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी।अब तक चंडीगढ़ और आसपास के सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन यह संस्थान शुरू होने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग मिल सकेगी।चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) के मुताबिक, यहां आधुनिक क्लासरूम और विशेष लैब बनाई जा रही हैं। इसमें एविएशन सिक्योरिटी स्टाफ, सीआईएसएफ कर्मी और एयरलाइंस स्टाफ को बैगेज स्क्रीनिंग, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान, बम थ्रेट डिस्पोजल समेत सुरक्षा के कई अहम पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि अगले 2 से 3 महीनों में संस्थान की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026