दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने ट्राइसिटी में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चार सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, नौ कारतूस और एक फोर्ड फिगो कार बरामद की है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ था।
डीएसपी विकास श्योकंद की अगुवाई में ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई 18 अप्रैल को शुरू की। पुलिस ने मलोया इलाके के सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्मॉल फ्लैट्स निवासी 30 वर्षीय संजू कांचा को जीरी मंडी मोड़ के पास से हथियार सहित गिरफ्तार किया। संजू के खिलाफ पहले से मलोया थाने में तीन और सेक्टर-11 थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान उसने अनस रैयीन और पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में अहम खुलासे किए।इसके बाद पुलिस ने 20 अप्रैल को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अनस रैयीन को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि अनस पहले आरडीएक्स और विस्फोटक सामग्री के मामले में भी पकड़ा जा चुका है। वह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर के सीधे संपर्क में था और ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई नेटवर्क का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए। अनस के खिलाफ चंडीगढ़, अंबाला और करनाल में भी मामले दर्ज हैं।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 1 मई को सेक्टर-45 क्षेत्र से पीछा कर धनास ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स निवासी 35 वर्षीय बलवंत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सेक्टर-63 के पास उसे काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार बलवंत नेटवर्क की अहम कड़ी था और पाकिस्तान कनेक्शन से आए हथियार स्थानीय गैंग तक पहुंचाता था। उसके खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा विधानसभा में हंगामा गायत्री अहलावत के नाम पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :

चंडीगढ़ में खुले में पेशाब-शौच पर सख्ती अब लगेगा ₹10 हजार जुर्माना

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ शहर को स्वच्छ और साफ बनाए…
Share to :

CBI जांच को मिली मंजूरी, सस्पेंड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें CFSL रिपोर्ट बनी अहम कड़ी

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के बहुचर्चित रिश्वत मामले में सस्पेंड…
Share to :

चंडीगढ़ में दो पार्षदों के दलबदल से सियासी हलचल तेज, आप के सह-प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह आहलुवालिया केंद्र में

चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में दो पार्षदों के दलबदल के बाद…
Share to :