चंडीगढ़ 2 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी से होने की संभावना है, जबकि राज्य का बजट 25 से 27 फरवरी के बीच पेश किया जा सकता है।बताया जा रहा है कि इस बार बजट सत्र की अवधि लंबी हो सकती है और 12 से 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत परंपरा के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।कैबिनेट बैठक में बजट के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है। इनमें सबसे अहम फार्मासिस्ट भर्ती नियमों को मंजूरी देने का प्रस्ताव शामिल है। इस संबंध में तैयार फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है।आज की बैठक से राज्य के कर्मचारियों और युवाओं को कई अहम फैसलों की उम्मीद है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026