दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में 11 मई से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिलेगी। विभाग ने 11 मई से अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते पंजाब के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और यह सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रूपनगर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो अमृतसर में 33.6 डिग्री, लुधियाना में 33.5 डिग्री, पटियाला में 33.6 डिग्री, पठानकोट में 35.8 डिग्री, एसबीएस नगर में 33.2 डिग्री, फरीदकोट में 36 डिग्री, फाजिल्का में 36.3 डिग्री, फिरोजपुर में 35.4 डिग्री, होशियारपुर में 32.5 डिग्री और रूपनगर में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में अमृतसर 21.3 डिग्री, लुधियाना 20.4 डिग्री, पटियाला 20 डिग्री, पठानकोट 22.4 डिग्री, बठिंडा 23 डिग्री, फाजिल्का 21.5 डिग्री, फिरोजपुर 21.9 डिग्री और होशियारपुर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में फिक्स पुलिस नाके सवालों के घेरे में, सरप्राइज खत्म होने से अपराधियों को मिल रहा फायदा

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026 शहर में सुरक्षा के नाम पर…
Share to :

चंडीगढ़ में दोहरे वोटरों पर चुनाव विभाग सख्त, 1000 से ज्यादा नाम चिन्हित

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार)) चंडीगढ़ में मतदाता सूची को पूरी…
Share to :

पंचकूला एक्सटेंशन-2 बना नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट, आधी कीमत पर मिल रहे प्लॉट

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ और पंचकूला में प्रॉपर्टी की…
Share to :

चंडीगढ़ में ‘साहब-साहब’ संस्कृति खत्म होनी चाहिए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के प्रशासक Gulab…
Share to :