पंजाब 11 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.) और मॉडल करियर सेंटर (एम.सी.सी.) एस.ए.एस. नगर द्वारा 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला प्रशासनिक परिसर, कमरा नंबर 461, तीसरी मंजिल, सेक्टर-76, मोहाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।डी.बी.ई.ई. एस.ए.एस. नगर के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऐसे प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है। इस कैंप में एस.एस.सी.आई. (एस.आई.एस.सिक्योरिटी),फ्लिपकार्ट,जनकराज नंबरदार एंड संस, आई-प्रोसेस (आईसीआईसीआई बैंक) तथा 108 एंबुलेंस पंजाब सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।कैंप में सिक्योरिटी गार्ड (कद 168 सेमी, वजन 56 से 95 किलोग्राम, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000 से 22,000 रुपये), सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर (पी.पी. और पी.ई. उत्पाद), लोन डिस्बर्समेंट, केवाईसी और डॉक्यूमेंटेशन (सीटिंग प्रोफाइल, यात्रा नहीं) के पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन व इंसेंटिव दिए जाएंगे और कार्यस्थल मोहाली रहेगा।उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी, बायोडाटा तथा औपचारिक पोशाक में समय पर उपस्थित हों। इस प्लेसमेंट कैंप के लिए कोई टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 2 किलो 720 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज

पंजाब 22 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली में ड्रग्स…

मान सरकार की बागवानी क्रांति: पंजाब में 5.21 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा बागवानी रकबा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026. पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों…

लुधियाना में फर्जी मेडिकल रैकेट का पर्दाफाश BBA ड्रॉपआउट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए रचा था पूरा खेल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में…

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…