दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने एक बड़े फर्जी मेडिकल और डोप टेस्ट रैकेट का खुलासा किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड 23 वर्षीय बीबीए ड्रॉपआउट मंचित कुमार है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कम समय में अमीर बनने की चाहत में इस अवैध नेटवर्क को खड़ा किया था।जांच में सामने आया कि मंचित कुमार ने शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया, लेकिन असफल रहने पर उसने अपराध का रास्ता अपना लिया। इस काम में उसका साथी रमेश कुमार उर्फ टोनी भी शामिल था। दोनों ने मिलकर ऐसा नेटवर्क बनाया, जो पूरी तरह असली जैसा दिखता था।इस रैकेट की नींव कोविड-19 महामारी के दौरान पड़ी, जब मंचित ने खन्ना के सिविल अस्पताल में काम करते हुए मेडिकल दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की बारीकियां सीखीं। बाद में इसी जानकारी का इस्तेमाल कर आरोपियों ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, नकली डोप टेस्ट रिपोर्ट और अन्य जाली दस्तावेज बनाने शुरू कर दिए। ये दस्तावेज शस्त्र लाइसेंस, सरकारी नौकरी और कोर्ट मामलों के लिए तैयार किए जाते थे।
अपने अवैध धंधे को छिपाने के लिए आरोपियों ने साइकिल स्टैंड और पार्किंग का काम भी शुरू कर रखा था। इसी आड़ में वे लोगों से संपर्क कर मोटी रकम वसूलते थे।मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक को फर्जी डोप टेस्ट सर्टिफिकेट दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपियों के पास से फर्जी मोहरें, डोप टेस्ट सील, ओपीडी स्लिप, आधार-पैन कार्ड सहित कई नकली दस्तावेज बरामद किए।
यह पूरी कार्रवाई एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया की अगुवाई में की गई। पुलिस का कहना है कि रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :