चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव
बैंक लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बैंक के चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक लगभग 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई, जिसे बैंक के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।एजीएम में उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, बोर्ड सदस्य, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शेयरधारक मौजूद रहे। बैठक के दौरान आम सभा के समक्ष रखे गए सभी एजेंडा बिंदुओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जिससे बैंक के प्रति शेयरधारकों के विश्वास, पारदर्शिता और सुदृढ़ प्रशासन का संकेत मिला।सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने इतने लंबे समय बाद एजीएम आयोजित होने को बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह बैंक
की कार्यप्रणाली में सुधार और स्थिरता को दर्शाता है।प्रबंध निदेशक अनुराधा चगती ने बोर्ड सदस्यों, शेयरधारकों और बैंक कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ PGI में टैक्स की बड़ी चूक जीएसटी नियमों की अनदेखी से सरकारी खजाने को 8.06 करोड़ का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल पोस्ट…
Share to :

गरीब मरीज निधि घोटाले में CBI कोर्ट सख्त, PGI के दो बर्खास्त कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)सीबीआई की विशेष अदालत ने पीजीआईएमईआर (PGI) से…
Share to :

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अमृतसर और चंडीगढ़ से दुबई-शारजाह की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ मिडिल ईस्ट में इज़राइल…
Share to :

चंडीगढ़ मैराथन का गोल्डन आगाज, 3500 धावकों ने भरी रफ्तार

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में रविवार को इंटरनेशनल…
Share to :