चंडीगढ़ 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में रविवार को इंटरनेशनल स्तर की पहली और अब तक की सबसे बड़ी चंडीगढ़ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यूटी खेल विभाग ने यूटी प्रशासन के सहयोग से इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। मैराथन की शुरुआत और समापन सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से हुआ। इस आयोजन का संदेश “रन, राइज, रिपीट” रखा गया, जिसने खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार किया।फुल मैराथन (42 किमी) के लिए निर्धारित रूट पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से शुरू होकर रॉक गार्डन, लेक क्लब, मटका चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट, रोज गार्डन, पीजीआई चंडीगढ़ गेट-3, लेजर वैली और सीएम हाउस से होते हुए वापस चंडीगढ़ क्लब पहुंचा। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए थे तथा कई मार्गों को डायवर्ट किया गया।मैराथन में कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपये की आकर्षक इनामी राशि विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को दी गई। प्रतियोगिता चार श्रेणियों—फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी फन रन—में आयोजित हुई। 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि 5 किमी दौड़ फिटनेस जागरूकता के उद्देश्य से रखी गई।खेल विभाग के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों से करीब 3500 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इसके अलावा 38 विदेशी धावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अलग-अलग इवेंट का फ्लैग ऑफ सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच किया गया। पूरे शहर में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026