दिल्ली 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा) दिल्ली लगभग एक ऐतिहासिक बदलाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय जल्द ही साउथ ब्लॉक से नए सेवा तीर्थ परिसर में स्थानांतरित होने वाला है। नए एकीकृत सचिवालय भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब अंतिम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, 14 जनवरी के बाद पीएमओ को सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट किया जा सकता है। यह परिसर विजय चौक के समीप रायसीना हिल के नीचे विकसित किया गया है, जहां तीन हाईटेक भवन बनाए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को भी एक ही स्थान पर स्थापित किया गया है।गौरतलब है कि पहले इस परिसर का नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन दिसंबर में इसका नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ परिसर’ कर दिया गया। इसी परिसर के समीप नए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण भी प्रगति पर है। इसके पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री का निवास सात लोक कल्याण मार्ग से यहां स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।सरकार का मानना है कि सेंट्रल विस्टा परियोजना से प्रशासनिक कार्यों में समन्वय, पारदर्शिता और दक्षता को नई मजबूती मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रामनवमी पर देशभर में आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दैनिक खबरनामा आज 26 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…
Share to :

जर्मनी पर पांच वर्षीय भारतीय बच्ची अरिहा शाह के मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली पांच वर्षीय भारतीय बच्ची…
Share to :

बागौड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का जन्मदिवस मनाया जाएगा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, ओजस्वी वक्ता एवं संगठन के प्रति…
Share to :

मोल्दोवा बॉर्डर पर पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल उर्फ अमृत दलम

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी…
Share to :