दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर सिख इतिहास से जुड़े 1984 के संवेदनशील मुद्दे को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान लापता हुए ऐतिहासिक दस्तावेजों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि 1984 में हुए सैन्य अभियान के दौरान श्री दरबार साहिब परिसर को भारी नुकसान पहुंचा था। इस दौरान कई दुर्लभ हस्तलिखित बीड़ें, ऐतिहासिक हुकमनामे और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए थे, जिनका आज तक स्पष्ट हिसाब सामने नहीं आया है।ज्ञानी रघुबीर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यह दावे किए गए कि कुछ सामग्री वापस कर दी गई, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस मामले से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट और सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई देश और खासकर सिख समुदाय के सामने आ सके। उनका कहना है कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और भावनात्मक विषय है।इस बयान के बाद सिख संगत में चिंता और चर्चा का माहौल है। लोगों को अब सरकार से स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि दशकों पुराना यह विवाद समाप्त हो सके।
You May Also Like
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 1 जुलाई से, 3,298 पदों के लिए सीबीटी आयोजित होगी
दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब पुलिस में भर्ती होने का…
- Editorial Team
- June 16, 2026