दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 संगरूर के पटियाला गेट स्थित कृष्णा बस्ती में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान 15 साल के अर्शदीप सिंह उर्फ अंकुश की युवकों ने हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका चचेरा भाई अवनीत सिंह उर्फ आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवार के अनुसार गली में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो युवकों ने अर्शदीप को बुलाकर उस पर नुकीले हथियार और हथौड़े से हमला कर दिया। घटना के समय अर्शदीप अपने पिता को चाय देने घर से निकला था। पिता ने बताया कि आरोपी उनके घर के सामने ही रहते हैं और उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।मां ने बताया कि बेटा काम से लौटकर घर आया था और कुछ देर बाद बाहर गया, लेकिन फिर उसकी मौत की खबर मिली। वहीं, चश्मदीद के अनुसार पहले सभी युवक सामान्य बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक झगड़ा शुरू हो गया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026