दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वीरवार को ऐलान किया कि मतदान 31 अगस्त को कराया जाएगा। तारीख सामने आते ही परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और छात्र संगठन मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।

पिछले दो सालों के नतीजों ने इस बार के मुकाबले को और रोचक बना दिया है। साल 2024 में पीयू में पहली बार किसी निर्दलीय चेहरे ने अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की थी, जिससे पारंपरिक छात्र संगठनों के समीकरण हिल गए थे। इसके ठीक अगले साल इतिहास बदला और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने पहली बार पीयू में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

लगातार बदल रहे नतीजों की वजह से सभी दलों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। इस बार कौन बाजी मारेगा, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है।

चुनाव को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार करीब पांच हजार छात्र पहली बार वोट डालेंगे। पीयू में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 16 हजार है, और इसमें एक तिहाई हिस्सेदारी नए छात्रों की है। ऐसे में नए वोटरों का रुख ही नतीजे तय करेगा।

इसी अहमियत को समझते हुए संगठन अभी से नए छात्रों को अपने साथ जोड़ने में लगे हैं। एडमिशन के दौरान विभिन्न विभागों के बाहर हेल्प डेस्क लगाए गए थे। साथ ही नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए, ताकि उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।

अब 31 अगस्त के मतदान से पहले सभी संगठन प्रचार, जनसंपर्क और मुद्दों के जरिए नए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :