चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की 7 महीनों बाद घर वापसी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मजीठिया अपने आवास पहुंचे, अकाली कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, मिठाइयां बांटीं और अपनी खुशी का खुलकर इजहार किया। लंबे समय बाद अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर के बाहर जमा हुए। समर्थकों का कहना है कि बिक्रम सिंह मजीठिया की वापसी से शिरोमणि अकाली दल को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।घर पहुंचने पर मजीठिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष के इस कठिन दौर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस मजबूती से साथ दिया, वह हमेशा याद रहेगा।उन्होंने कहा कि यह समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।भावुक होते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी पत्नी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा,मैं अपनी वाइफ का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरी वजह से जगह-जगह धक्के खाए, लेकिन फिर भी मजबूती से मेरे साथ खड़ी रहीं।मजीठिया की घर वापसी को लेकर पूरे परिवार में भी उत्सव का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि आने वाले समय में मजीठिया एक बार फिर पूरी ताकत के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026