दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 हरियाणा के पंचकूला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान अजय की रविवार देर शाम अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह भानू स्थित ITBP सेंटर के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना के बाद पूरे ITBP सेंटर में शोक की लहर फैल गई।अजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की किरावली तहसील के बामन गांव का निवासी था। वह पिछले करीब तीन साल से पंचकूला के भानू स्थित ITBP सेंटर में तैनात था। साल 2010 में ITBP में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए अजय ने करीब 16 वर्षों तक सेवा दी। अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और मेहनत के कारण वह अपने अधिकारियों और साथियों के बीच काफी सम्मानित था। जानकारी के अनुसार, उसे जल्द ही हवलदार पद पर प्रमोशन मिलने वाला था और साथ ही ट्रांसफर भी तय था, लेकिन इससे पहले ही उसकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई।
सोमवार देर रात अजय का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा, जहां मंगलवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसका बड़ा बेटा करीब साढ़े 12 साल का है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। अजय का बड़ा भाई भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में सेवारत है। बताया जा रहा है कि अजय ग्लेशियर में तैनाती के दौरान ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी से भी पीड़ित हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाई।जवान की अचानक मौत से परिवार, साथियों और ITBP अधिकारियों में गहरा शोक है। सभी ने उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :