दैनिक खबरममा 3 मई 2026 बरनाला जिले के शेहणा क्षेत्र के गांव बल्लोके में एक युवक ने कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान कोमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी मां जसविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे की दोस्ती गांव दराज की रहने वाली एक युवती से थी। आरोप है कि युवती की मां हरजीत कौर ने इस रिश्ते का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह कोमलप्रीत को लगातार धमकाती थी और उसे झूठे पुलिस केस में फंसाने की बात कहती थी।परिजनों के मुताबिक, आरोपी महिला बदनामी का डर दिखाकर युवक से बार-बार पैसों की मांग करती थी और समय-समय पर उससे मोटी रकम वसूलती रही। लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक दबाव के कारण कोमलप्रीत मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से तनाव में था।इसी मानसिक तनाव से तंग आकर कोमलप्रीत ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शेहणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर आरोपी हरजीत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शहीदी सभा के लिए 200 आवागमन बसें, 20 आम आदमी क्लीनिक और 6 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान 

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

देश हित और सामाजिक समरसता पर जोर कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत की 6 अहम बातें

पंजाब 27 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली मे…

बलटाना के सरकारी राशन डिपो में हंगामा गेहूं में कीड़े मिलने का आरोप, सप्लाई रोकी

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के बलटाना स्थित एक…

पुत्रवधू के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने नहर में कूदकर दी जान, 5 पर FIR दर्ज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 पंजाब के अबोहर में एक महिला की…