दैनिक खबरममा 3 मई 2026 बरनाला जिले के शेहणा क्षेत्र के गांव बल्लोके में एक युवक ने कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान कोमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी मां जसविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बेटे की दोस्ती गांव दराज की रहने वाली एक युवती से थी। आरोप है कि युवती की मां हरजीत कौर ने इस रिश्ते का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह कोमलप्रीत को लगातार धमकाती थी और उसे झूठे पुलिस केस में फंसाने की बात कहती थी।परिजनों के मुताबिक, आरोपी महिला बदनामी का डर दिखाकर युवक से बार-बार पैसों की मांग करती थी और समय-समय पर उससे मोटी रकम वसूलती रही। लगातार मिल रही धमकियों और आर्थिक दबाव के कारण कोमलप्रीत मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से तनाव में था।इसी मानसिक तनाव से तंग आकर कोमलप्रीत ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शेहणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर आरोपी हरजीत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कपूरथला में युवक की आत्महत्या मौत से पहले वीडियो बनाकर महिला पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Kapurthala के मोहल्ला लाहौरी गेट…

पंजाब में फिर रेलवे ट्रैक पर धमाका, डीएफसी कॉरिडोर बना निशाना एक की मौत, आतंकी साजिश का शक

दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 पंजाब में एक बार फिर रेलवे ट्रैक…

सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार; 11 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

दैनिक खबरनामा|अमृतसर, 18 जून 2026.अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ शुरू, 181 हेल्पलाइन से मिलेगा 24×7 सहारा

पंजाब 3 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,…