दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ की ऐतिहासिक विरासत एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलाम होती नजर आई है। ब्रिटेन के स्वॉर्डर्स (Sworders) ऑक्शन हाउस में प्रसिद्ध डिजाइनर पियरे जीनरेट द्वारा तैयार फर्नीचर के चार लॉट कुल 20,800 पाउंड (करीब 21.8लाख रुपए) में बेचे गए।हैरानी की बात यह है कि इन फर्नीचर पर चंडीगढ़ के सरकारी विभागों के स्पष्टआइडेंटिफिकेशन मार्क्स’ मौजूद थे, इसके बावजूद नीलामी पर कोई रोक नहीं लगाई गई।नीलामी में एक डे-बेड करीब 4.41 लाख रुपए, पीजनहोल डेस्क 7.87 लाख रुपए (7500 पाउंड), फाइल रैक 5.77 लाख रुपए (5500 पाउंड) और चार कुर्सियों का सेट 3.78 लाख रुपए (3600 पाउंड) में बिका। बताया जा रहा है कि फाइल रैक का निर्माण वर्ष 1955 में हुआ था।विरासत संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे एडवोकेट अजय जग्गा के अनुसार, पहले ऑक्शन हाउस इन वस्तुओं की पहचान छुपाते थे, लेकिन अब सरकारी चिह्नों जैसे NIS/WHB/48 या P.B.S.-005 को खुलकर दिखाया जा रहा है। इससे वस्तुओं की प्रामाणिकता साबित होती है और उनकी कीमत भी अधिक मिलती है।इस मामले को लेकर अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों को ऐसे ऑक्शन हाउसों पर नजर रखने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू किया जाए।
जग्गा ने यह भी बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 11 से अधिक बार जीनरेट के डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीलाम किए जा चुके हैं। उन्होंने इसे देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए गंभीर चुनौती बताया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :