दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अमृतसर सिख इतिहास से जुड़े 1984 के संवेदनशील मुद्दे को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान लापता हुए ऐतिहासिक दस्तावेजों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि 1984 में हुए सैन्य अभियान के दौरान श्री दरबार साहिब परिसर को भारी नुकसान पहुंचा था। इस दौरान कई दुर्लभ हस्तलिखित बीड़ें, ऐतिहासिक हुकमनामे और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए थे, जिनका आज तक स्पष्ट हिसाब सामने नहीं आया है।ज्ञानी रघुबीर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले में पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर यह दावे किए गए कि कुछ सामग्री वापस कर दी गई, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस मामले से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट और सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई देश और खासकर सिख समुदाय के सामने आ सके। उनका कहना है कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और भावनात्मक विषय है।इस बयान के बाद सिख संगत में चिंता और चर्चा का माहौल है। लोगों को अब सरकार से स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि दशकों पुराना यह विवाद समाप्त हो सके।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026