दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 चंडीगढ़ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद पंजाब भाजपा में उत्साह का माहौल है। इसी के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पार्टीकार्यालय में जश्न मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों को इस जीत का प्रमुख कारण बताते हुए उनका आभार व्यक्त करेंगे। नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता पार्टी की विचारधारा और विकास के एजेंडे की जीत है।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी और एक-दूसरे को बधाई दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा होगी और भविष्य की रणनीति को लेकर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस जीत से न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि पूरे देश में BJP का जनाधार मजबूत हुआ है।पंजाब भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके और आने वाले समय में बेहतर राजनीतिक प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :