दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 8 मई 2026 जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा “हर शुक्रवार, डेंगू पर वार” अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न हाई-रिस्क और अन्य इलाकों में कंटेनर सर्वे किया गया तथा लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमों ने घरों और आसपास जमा पानी की जांच की और लोगों को मच्छरों की रोकथाम संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की।जिला स्तरीय अभियान की अगुवाई करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने लोगों से कहा कि कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने मोहाली के नजदीक गांव बरहमाजरा का दौरा कर घरों में कूलरों और अन्य पानी वाले बर्तनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने गांव स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर डेंगू रोकथाम अभियान में सहयोग की अपील भी की।
डॉ. जैन ने कहा कि गांव पंचायतों और समितियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है और गांवों को डेंगू मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी गंभीरता से डेंगू की रोकथाम में जुटी हैं, लेकिन इसमें आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
इस मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सोनी ने नर्सिंगकॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को डेंगू के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच और इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है। किसी भी जानकारी के लिए लोग मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीत मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शौर्य, बलिदान और न्याय के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को स्पीकर संधवां की श्रद्धांजलि

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 25 जून, 2026. पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार…

विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी, बोले विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा

पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना…

‘रंगला पंजाब’ मिशन को रफ्तार: SAS नगर में 8.47 करोड़ के 174 विकास कार्य जारी, हर विधानसभा को मिलेंगे 5 करोड़ और

दैनिक ख़बरनामा 17 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर…

ए.डी.सी. ने जेड.एस. मान (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड फर्म का लाइसेंस रद्द किया

पंजाब 18 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा…