दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) प्रशासन ने कैंपस में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए नई योजना तैयार की है। इसके तहत अब लड़कों और लड़कियों के सभी हॉस्टलों के बाहर हाई-क्वालिटी 360 डिग्री नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे आने-जाने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जा सकेगी। प्रशासन जल्द ही इस योजना को लागू करने की तैयारी में है।यूनिवर्सिटी में पहले से बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद झगड़े, चोरी और बाहरी लोगों की एंट्री जैसी घटनाएं पूरी तरह नहीं रुक पाई हैं। खासकर छात्र संघ चुनावों के दौरान माहौल संवेदनशील हो जाता है और विभिन्न छात्र संगठनों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आती हैं।जांच में कई बार यह सामने आया है कि इन विवादों में शामिल लोग नियमित छात्र नहीं, बल्कि बाहरी होते हैं, जो कैंपस में घुसकर माहौल खराब करते हैं। पहचान स्पष्ट न होने के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है।वहीं, हाल ही में गर्ल्स हॉस्टल नंबर-4 में देर रात एक युवक के घुसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि घटना कैमरों में कैद हुई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।अब नए 360° नाइट विजन कैमरों से प्रशासन को उम्मीद है कि हॉस्टलों के बाहर निगरानी मजबूत होगी और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :