दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 बादली (झज्जर) — बादली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक कुलदीप वत्स के हसनपुर स्थित निवास पर आयोजित ‘हनुमान जी का रोट’ कार्यक्रम अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पहुंचने की संभावना ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
दरअसल, कुलदीप वत्स पहले ही 5 मई को बड़ा फैसला लेने के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अहम घोषणा कर सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे कांग्रेस में बने रहेंगे या कोई नई राह अपनाएंगे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि 5 मई को ही उनकी स्थिति स्पष्ट होगी।यह कार्यक्रम भले ही धार्मिक आयोजन के रूप में रखा गया हो, लेकिन इसे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्षेत्रभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मंच से दिया गया संदेश बादली ही नहीं, बल्कि झज्जर जिले की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है।कुलदीप वत्स पहले ही कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कह चुके हैं कि पार्टी में “जयचंद और मगरमच्छ” सक्रिय हैं, जो संगठन को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में यदि दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कोई बड़ा ऐलान होता है, तो इसका असर हरियाणा की सियासत पर दूरगामी हो सकता

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :