दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 कुरुक्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज: अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला का किया समर्थन, दलबदल पर उठाए सवालकुरुक्षेत्र | हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और दलबदल करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिना इस्तीफा दिए पार्टी बदलना राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ है और यह केवल व्यक्तिगत लाभ को दर्शाता है।मीडिया से बातचीत में अरोड़ा ने आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर पहले जांच एजेंसियों की कार्रवाई होती है, वही बाद में बीजेपी में शामिल होकर साफ नजर आने लगते हैं। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा करार दिया।राघव चड्ढा पर टिप्पणीअरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी, तो सबसे पहले अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा देना चाहिए था। पद पर बने रहकर दूसरी बात करना सही नहीं है।क्रॉस वोटिंग पर सख्तीक्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर अरोड़ा ने कहा कि जो विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और फिर जनता के बीच जाकर दोबारा समर्थन लेना चाहिए। यही लोकतंत्र की सही प्रक्रिया है।दुष्यंत चौटाला का समर्थनपुलिस इंस्पेक्टर विवाद में अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला का समर्थन करते हुए कहा कि बिना वर्दी कार्रवाई करना गलत है। उन्होंने मामले की जांच और संबंधित इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग की।इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट और बढ़ने के आसार हैं।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026