दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 नई दिल्ली में भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर AAP के 6 राज्यसभा सांसदों के BJP में जाने के मुद्दे को उठाया। मान ने कहा कि कुछ सांसदों का इस तरह पार्टी बदलना लोकतंत्र और संविधान का मजाक है। उन्होंने ‘राइट टू रिकॉल’ कानून की मांग भी रखी।मान ने कहा कि पंजाब में BJP के केवल 2 विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा में उनके 6 सांसद हो जाना सवाल खड़े करता है। इस दौरान वह 90 विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे।वहीं BJP में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने राष्ट्रपति से मिलकर AAP पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि AAP बदले की राजनीति कर रही है और चेतावनी दी कि “हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस है।”इस पर जवाब देते हुए मान ने कहा कि क्या यह धमकी है कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर कार्रवाई कानूनी तरीके से ही होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :