दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 पंजाब के खरड़ स्थित शिवजोत एन्क्लेव से अवैध निर्माण का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां प्रशासन की नाक के नीचे कॉलोनियों, पीजी और दुकानों का निर्माण बिना किसी मंजूरी के तेजी से जारी है। हैरानी की बात यह है कि इन निर्माण कार्यों के लिए न तो सीएलयू (Change of Land Use) की अनुमति ली गई है और न ही भवन निर्माण का नक्शा पास कराया गया है, इसके बावजूद बड़े स्तर पर काम धड़ल्ले से चल रहा है।सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार खरड़ नगर समिति के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी अनजान बने हुए हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।मामले की पड़ताल के दौरान संवाददाता ने एक संबंधित व्यक्ति से बातचीत की, जिसमें उसने खुलासा किया कि उनके पास प्लॉट का नक्शा पहले से तैयार रहता है। जो भी व्यक्ति उनसे मकान या दुकान खरीदता है, उसके नाम पर बाद में नक्शा पास करवा दिया जाता है। यह खुलासा पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक नियमों की इस तरह अनदेखी होती रहेगी और प्रशासन कब इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। फिलहाल, जिम्मेदारों की चुप्पी इस पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :