दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 पंजाब के गांव खाईफेमीकी में ऑपरेशन सिन्दूर की दर्दनाक यादें आज भी जिंदा हैं। यह गांव उस भयावह रात का गवाह है, जिसने जसवंत सिंह की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। आज उसके घर पर ताला लटका है, लेकिन अंदर का मंजर अब भी उस हादसे की कहानी बयां करता है—जली हुई कार, धमाके से टूटी दीवारें और बिखरा सामान हर आने-जाने वाले को झकझोर देता है।हमले के बाद जसवंत सिंह अपना घर छोड़कर गांव वरियाम वाला में अपने रिश्तेदारों के पास रहने को मजबूर हो गया है। जब उसकी नई जगह पर उससे मुलाकात हुई, तो दादा दर्शन सिंह, चाचा गुरबच्चन सिंह और अन्य परिजन उसके साथ खड़े नजर आए। जैसे ही पुराने घर की बात छिड़ी, जसवंत की आंखें नम हो गईं।जसवंत ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर की रात वह घर में पशुओं को संभाल रहा था, तभी पाकिस्तानी ड्रोन से दागी गई मिसाइल ने उसके घर को तबाह कर दिया। इस हमले में उसके माता-पिता, सुखविंदर कौर और लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह खुद भी गंभीर रूप से झुलस गया। करीब एक महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहा, जहां पंजाब सरकार ने उसका इलाज करवाया।आज भी जब जसवंत अपने पुराने घर जाता है, तो वहां के खौफनाक मंजर उसे अंदर तक हिला देते हैं और वह खुद को संभाल नहीं पाता। माता-पिता की कमी उसे हर दिन खलती है, लेकिन दादा और चाचा का साथ उसे संभालने का हौसला देता है। परिवार का प्यार ही अब उसके लिए जीने की सबसे बड़ी ताकत बन गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :