दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026’ लागू होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज से राज्यव्यापी ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा 9 मई तक चलेगी और प्रदेश के कई अहम धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगी।
यात्रा का आगाज श्री आनंदपुर साहिब स्थित Takht Sri Kesgarh Sahib में माथा टेककर किया जाएगा। इसके बाद यात्रा रोपड़, बलाचौर, बंगा और फगवाड़ा से गुजरते हुए लोगों से सीधे संवाद करेगी।दूसरे दिन यात्रा जालंधर से शुरू होकर बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट और कोटकपूरा तक पहुंचेगी। वहीं तीसरे दिन बठिंडा से यात्रा आगे बढ़ेगी और Takht Sri Damdama Sahib में श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सरदूलगढ़, मानसा, बरनाला, सुनाम, संगरूर, समाना और पटियाला होते हुए यात्रा का समापन श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा।सरकार के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य ‘सत्कार एक्ट’ के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को मजबूत करना है। प्रशासन ने यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी करेंगे और लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। यह यात्रा राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।