दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ Punjab Government ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए तीन आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत राज्य के चार जिलों में नए एसएसपी नियुक्त किए गए हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।जारी आदेशों के अनुसार,Sangrur के एसएसपी सरताज सिंह चहल को Moga का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं विजिलेंस में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात रवजोत ग्रेवाल को संगरूर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में मोगा के एसएसपी अजय गांधी को Chandigarh में प्रोविजनिंग पंजाब के एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। Malerkotla के एसएसपी गगन अजीत सिंह को Fazilka का एसएसपी बनाया गया है, जबकि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह को मलेरकोटला भेजा गया है।इसके अलावा, सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :