दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के कॉलेजों में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को दाखिले में आरक्षण देने का फैसला लागू किया गया है। नए शैक्षणिक सत्र से अंडर ग्रेजुएट (यूजी) एडमिशन में ओबीसी छात्रों को 3 प्रतिशत कोटा मिलेगा। प्रशासन ने इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर भविष्य में 27 प्रतिशत तक ले जाने की योजना बनाई है।अब तक चंडीगढ़ के कॉलेजों में केवल एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण लागू था, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद ओबीसी वर्ग को भी इस दायरे में शामिल कर लिया गया है। इस नई व्यवस्था का लाभ शहर के 11 कॉलेजों में होने वाले यूजी दाखिलों में मिलेगा।दाखिला प्रक्रिया 85:15 के अनुपात पर आधारित है, जिसमें 85 प्रतिशत सीटें यूटी पूल के तहत चंडीगढ़ के स्कूलों से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, जबकि 15 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के छात्रों के लिए होती हैं। फिलहाल ओबीसी आरक्षण का लाभ केवल 85 प्रतिशत यूटी पूल सीटों पर ही लागू होगा।यह आरक्षण आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्सेज सहित सभी प्रमुख संकायों में लागू रहेगा। दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से कॉमन शेड्यूल के तहत पूरी होगी।
इसके अलावा, पहले से लागू आरक्षण व्यवस्था भी जारी रहेगी। एससी-एसटी वर्ग को 15 से 18 प्रतिशत तक आरक्षण मिलता रहेगा, जबकि दिव्यांग, सैनिक और अर्धसैनिक बलों के बच्चों के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए भी अलग प्रावधान रखा गया है।एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज द्वारा प्रोस्पेक्टस तैयार किया जा रहा है। जैसे ही 12वीं के नतीजे घोषित होंगे, उसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।छात्रों को एडमिशन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद सीट अलॉटमेंट होगा, जिसके बाद संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करने के बाद प्रवेश पूर्ण माना जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की पैनी नजर, राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बनी राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी

चंडीगढ़ 31 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी…
Share to :

मोहाली में ट्रैफिक सुधार के लिए हाईकोर्ट की मंजूरी, 3 रोटरी पर सीमित कटाई को हरी झंडी

पंजाब 7 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) मोहाली। ट्रैफिक जाम की समस्या को कम…
Share to :

चंडीगढ रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को उम्रकैद, दो सगी बहनों की हत्या का मामला

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के…
Share to :

कैट चंडीगढ़ बेंच ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर से 1.02 लाख की वसूली रद्द की, ब्याज समेत रकम लौटाने के आदेश

चंडीगढ़ 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Central Administrative Tribunal की चंडीगढ़…
Share to :