दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में बागी उम्मीदवारों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम समेत अन्य निकायों में टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित होने की आशंका है।बागियों को मनाने के लिए दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि नाराज उम्मीदवारों को मनाकर नामांकन वापस कराया जा सके। हालांकि इसके लिए समय बहुत कम बचा है, क्योंकि आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन वापसी संभव है।निर्धारित समय के बाद चुनाव मैदान में बचे सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों को उनके अधिकृत चिन्ह मिलेंगे, जबकि निर्दलीयों को चुनाव आयोग द्वारा तय प्रतीक दिए जाएंगे।
इस बार राज्य के 4 नगर निगमों के अलावा 47 नगर परिषद और नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे हैं। कुल 51 निकायों में पार्षद के 449 पदों के लिए 1394 नामांकन वैध पाए गए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि अन्य जिलों में भी अच्छी खासी संख्या में दावेदार चुनावी मुकाबले में हैं।आज दोपहर 3 बजे के बाद यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि कितने उम्मीदवार नाम वापस लेते हैं और कितने अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहेंगे।इन निकाय चुनावों के लिए 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 47 नगर पंचायत और नगर परिषद के नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे, जबकि 4 नगर निगमों के परिणाम 31 मई को जारी होंगे।चुनाव में कुल 3 लाख 60 हजार 859 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.80 लाख से अधिक पुरुष, लगभग इतनी ही महिला मतदाता और 14 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि 1808 युवा पहली बार मतदान करेंगे, जो इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :