दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Chandigarh में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने शहर के एंट्री प्वाइंट हल्लोमाजरा इलाके में रहने वाले लोगों को 15 दिन के भीतर खुद अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। निगम ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद यदि कब्जे नहीं हटाए गए तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और हटाने में आने वाला पूरा खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। इस संबंध में निगम कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने अवैध निर्माण और कब्जों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की हुई हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि इलाके में कई जगह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। इनमें गांव की सरकारी जमीन,सड़कें, गलियां और खुले सार्वजनिक स्थान शामिल हैं।नगर निगम की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिन के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

परगट सिंह सहित 15 कांग्रेस नेताओं को अदालत से राहत, चंडीगढ़ में दर्ज मामला बंद

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून : जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक…

हाईकोर्ट का मानवीय फैसला 14 वर्षीय छात्र की मौत पर मुआवजा 14.18 लाख किया

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…

रिकवरी के बाद केवल पूछताछ के लिए हिरासत उचित नहीं, हाई कोर्ट ने आरोपी को दी राहत

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 6 जून 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने…

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बोले देश नए युग में, महिला-युवा सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता”

चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि…