दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 Chandigarh में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने शहर के एंट्री प्वाइंट हल्लोमाजरा इलाके में रहने वाले लोगों को 15 दिन के भीतर खुद अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। निगम ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद यदि कब्जे नहीं हटाए गए तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और हटाने में आने वाला पूरा खर्च संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। इस संबंध में निगम कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने अवैध निर्माण और कब्जों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की हुई हैं। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि इलाके में कई जगह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। इनमें गांव की सरकारी जमीन,सड़कें, गलियां और खुले सार्वजनिक स्थान शामिल हैं।नगर निगम की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 15 दिन के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हिमाचल रोडवेज बस से टकराई स्कॉर्पियो, ड्राइवर गंभीर

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-38 लाइट पॉइंट…

15 अगस्त पर कटारिया का ऐलान, पंजाब को नशे से और चंडीगढ़ को जाम से दिलाएंगे राहत

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 अगस्त:  स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को चंडीगढ़ के…

रिफंड का कोई सबूत नहीं तो विक्रेता जिम्मेदार चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग का फैसला

चंडीगढ़ 5 जनवरी ( जगदीश कुमार)जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग II, यूटी…

चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के बाहर फूंका पुतला

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, सितंबर 24 : चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े…