दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Chandigarh प्रशासन ने शहर की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स (CDV) के दूसरे बैच की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 8 मई को सेक्टर-38 स्थित महिला भवन में विशेष नामांकन कैंप लगाया जाएगा। इच्छुक नागरिक दोपहर 12 बजे से पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है,जो आपदा या आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और सेना के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग कर सके।भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकेंगे।सिविल डिफेंस के तहत केवल वॉलंटियर्स ही नहीं, बल्कि चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिवीजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन जैसे पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।वर्ष 2025 में प्रशासन ने पहला बैच तैयार किया था, जिसमें 419 स्वयंसेवकों को MGSIPA में सात दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान सेना की वेस्टर्न कमांड, National Disaster Response Force, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की विशेष ट्रेनिंग दी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की बड़ी जीत, सौरव जोशी बने नए मेयर

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने…
Share to :

चंडीगढ़ कॉलेजों में पहली बार OBC आरक्षण लागू यूजी दाखिलों में 3% कोटा, 85% सीटों पर मिलेगा लाभ

दैनिक खबरनामा 6 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के कॉलेजों में पहली बार…
Share to :

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में टकराव तेज आप ने ठुकराया कांग्रेस का समर्थन, भाजपा से साठगांठ का लगाया आरोप

चंडीगढ़ 7 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर 33-45 की डिवाइडिंग रोड बंद होने पर बुडैल गांव में हंगामा, पार्षद कंवर राणा धरने पर बैठे

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-33 और सेक्टर-45…
Share to :