दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Chandigarh में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने शहर में ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, लेकिन इसका असर चंडीगढ़ और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बहुत कम देखने को मिलेगा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी अधिक महसूस होगी। शुक्रवार और शनिवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढकने, अधिक पानी और तरल पदार्थ पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप के चश्मे का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।बढ़ती गर्मी के चलते शहर में बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बनेंगे 2 नए कम्युनिटी सेंटर: करोड़ों की लागत से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-24 और सेक्टर-29 में…

चंडीगढ़ में अकाली दल की कोर कमेटी बैठक जारी, मजीठिया की रिहाई के बाद पहली अहम मीटिंग

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026{ दैनिक खबरनामा } चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल (SAD)…

हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को झटका ट्राइडेंट ग्रुप पर कार्रवाई पर रोक, संदीप पाठक ने FIR कॉपी के लिए HC का दरवाजा खटखटाया

दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ट्राइडेंट…

8 साल पुराने मानहानि मामले में सुखबीर बादल को चंडीगढ़ कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर

चंडीगढ़ 19 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और…