दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 Chandigarh में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने शहर में ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, लेकिन इसका असर चंडीगढ़ और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बहुत कम देखने को मिलेगा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी अधिक महसूस होगी। शुक्रवार और शनिवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढकने, अधिक पानी और तरल पदार्थ पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप के चश्मे का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।बढ़ती गर्मी के चलते शहर में बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026