दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर में विश्व रेड क्रॉस दिवस अमर प्रोफेशनल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयालपुरा में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की प्रधान कोमल मित्तल की अगुवाई में किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सीनियर वाइस प्रधान गीतिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस 2026 का थीम “कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव” नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी छात्राओं की सेवा भावना से पूरी तरह मेल खाता है।कार्यक्रम के दौरान उन 10 छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्टेट एंबुलेंस प्रतियोगिता में जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर को तीसरा स्थान दिलाया था। मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह ने रेड क्रॉस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा में विशेष बच्चों के लिए विंग्स कैंटीन” चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और इसके जरिए विशेष बच्चों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।इस मौके कॉलेज की प्रिंसिपल बबीता, मनोज शर्मा, संदीप सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी और कॉलेज स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर में BJP का 47वां स्थापना दिवस सदस्यता समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 जीरकपुर भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना…
Share to :

सात साल पुराने इंद्रजीत सिंह हत्याकांड में सबूतों के अभाव में तीन आरोपी बरी

पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) मोहाली के खरड़ में…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में 15 अप्रैल तक मौसम रहेगा ड्राई, 5 दिन में तापमान 8°C तक बढ़ने के आसार

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों…
Share to :

GMADA का सख्त एक्शन मोहाली में 42 फार्महाउस मालिकों पर FIR की तैयारी

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में अवैध निर्माण के…
Share to :