दैनिक ख़बरनामा 7 मई 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर में विश्व रेड क्रॉस दिवस अमर प्रोफेशनल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दयालपुरा में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की प्रधान कोमल मित्तल की अगुवाई में किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सीनियर वाइस प्रधान गीतिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस 2026 का थीम “कीपिंग ह्यूमैनिटी अलाइव” नर्सिंग क्षेत्र से जुड़ी छात्राओं की सेवा भावना से पूरी तरह मेल खाता है।कार्यक्रम के दौरान उन 10 छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्टेट एंबुलेंस प्रतियोगिता में जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर को तीसरा स्थान दिलाया था। मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह ने रेड क्रॉस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनी माजरा में विशेष बच्चों के लिए विंग्स कैंटीन” चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और इसके जरिए विशेष बच्चों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।इस मौके कॉलेज की प्रिंसिपल बबीता, मनोज शर्मा, संदीप सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी और कॉलेज स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बूथ कैप्चरिंग टिप्पणी मामले में प्रताप सिंह बाजवा को हाईकोर्ट से झटका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जनहित याचिका खारिज कर लगाया 25 हजार रुपये जुर्माना

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़ 26 मई : पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

बलटाना की कलगीधर मार्केट में ट्रेडर्स कमीशन का संवाद, व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा

पंजाब 20 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के…

वड़िंग का ‘कांग्रेस के योद्धाओं’ के साथ सेशन-2: कर्मचारियों के मुद्दे पर मान सरकार को घेरा

डीए और पुरानी पेंशन योजना को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए…

गोल्डी से आखिर क्यों डर रहे हैं भगवंत मान? : वड़िंग

मुख्यमंत्री के संगरूर दौरे से पहले धूरी के पूर्व विधायक को हिरासत…