दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 मोहाली बलटाना पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाने वाली युवती आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। करीब 70 फीसदी तक झुलसी युवती ने शुक्रवार देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले 12 दिनों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में मनीमाजरा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।बताया जा रहा है कि युवती दुष्कर्म की शिकायत को लेकर लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रही थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। परिवार के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से युवती का शोषण कर रहा था।मृतका की बहन ने बताया कि युवती ने आरोपी को करीब पांच लाख रुपये का लोन दिलवाया था और चार लाख रुपये के सोने के गहने भी दिए थे। परिवार के मुताबिक युवती ऑनलाइन काम करती थी।परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब युवती बलटाना चौकी में खुद पर पेट्रोल डाल रही थी, तब वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी उसे बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। परिवार का कहना है कि युवती के मोबाइल फोन में मामले से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं, लेकिन दोनों मोबाइल अब तक पुलिस के कब्जे में हैं और उन्हें वापस नहीं किया जा रहा।पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि चंडीमंदिर थाने में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिवार ने एक एसआई पर आरोपी को बचाने के बदले 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बाद में उन्हें बलटाना चौकी भेज दिया गया, जहां युवती से अभद्र व्यवहार किया गया और आपत्तिजनक सवाल पूछे गए।मामले ने तूल पकड़ने के बाद पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है।
इस बीच एसएसपी हरमन हंस ने बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच एसपी रूरल को सौंपी गई है। एसपी मनप्रीत सिंह रूरल ने बताया कि आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तरणतारन में अंडर-19 लड़कियों और सीनियर महिला क्रिकेट टीम के ट्रायल 3 मई को

दैनिक ख़बरनामा 2 मई 2026 तरणतारन,पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर…
Share to :

जिला मोहाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सफलतापूर्वक संपन्न, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,31 जनवरी।स्पेशल…
Share to :

लुधियाना में ₹35 लाख की ज्वेलरी ठगी ऑर्डर लेकर दंपती मुकरा, जालंधर के ज्वेलर ने दर्ज कराई FIR

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 लुधियाना में एक ज्वेलर के साथ लाखों…
Share to :

मोहाली कार्निवाल में सूफी रंग, सुल्ताना नूरां की रूहानी गायकी ने बांधा समां

पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली कार्निवाल के अंतर्गत…
Share to :