दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 मोहाली बलटाना पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगाने वाली युवती आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। करीब 70 फीसदी तक झुलसी युवती ने शुक्रवार देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले 12 दिनों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन संक्रमण बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में मनीमाजरा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।बताया जा रहा है कि युवती दुष्कर्म की शिकायत को लेकर लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रही थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। परिवार के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से युवती का शोषण कर रहा था।मृतका की बहन ने बताया कि युवती ने आरोपी को करीब पांच लाख रुपये का लोन दिलवाया था और चार लाख रुपये के सोने के गहने भी दिए थे। परिवार के मुताबिक युवती ऑनलाइन काम करती थी।परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब युवती बलटाना चौकी में खुद पर पेट्रोल डाल रही थी, तब वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी उसे बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। परिवार का कहना है कि युवती के मोबाइल फोन में मामले से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं, लेकिन दोनों मोबाइल अब तक पुलिस के कब्जे में हैं और उन्हें वापस नहीं किया जा रहा।पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि चंडीमंदिर थाने में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। परिवार ने एक एसआई पर आरोपी को बचाने के बदले 40 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बाद में उन्हें बलटाना चौकी भेज दिया गया, जहां युवती से अभद्र व्यवहार किया गया और आपत्तिजनक सवाल पूछे गए।मामले ने तूल पकड़ने के बाद पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मोहाली के डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है।
इस बीच एसएसपी हरमन हंस ने बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह और जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच एसपी रूरल को सौंपी गई है। एसपी मनप्रीत सिंह रूरल ने बताया कि आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :